बरेली: बरेली में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, अभियान में 2 शातिर गिरफ्तार
बरेली में प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे CY-वज्र अभियान के तहत बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर प्रकोष्ठ, साइबर थाना और जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जांच में दोनों के बैंक खातों में दो लाख 96 हजार रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों