मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मानिकपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया-
👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में आज दिनांक 17.07.2026 को मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा ज्वाला देवी मंदिर, अलीगंज चौराहा एवं तिराहे पर भ्रमण कर बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
➡️ प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:
🔹वूमेन पावर लाइन – 1090
🔹महिला हेल्पलाइन – 181
🔹मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
🔹पुलिस हेल्पलाइन – 112
🔹चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
🔹स्वास्थ्य सेवा – 102/108
🔹साइबर हेल्पलाइन – 1930
➡️ इस दौरान थाना मानिकपुर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर- 9454407350 की जानकारी भी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।
2 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 17, 2026