टापरी: NH-05 झाकड़ी में भारी चट्टान गिरने से सड़क बाधित, एकतरफा यातायात बहाल
Tapri, Kinnaur | Sep 11, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर झाकड़ी के पास शुक्रवार रात करीब 2 बजे भूस्खलन के कारण बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया था। विभाग की त्वरित कार्रवाई से एकतरफा यातायात बहाल हो पाया है।