कैलारस: भटपुरा में अज्ञात बाइक ने घर के बाहर युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में कैलारस से मुरैना रेफर
कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज दिनांक 4 फरवरी को रात्रि करीब 10:00 बजे एक घायल युवक को लाया गया। घायल युवक को परिजन भटपुरा से लेकर आए, जिसका नाम गौरव रजक था। ड्यूटी डॉक्टर ने गौरव को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल मुरैना के लिए गंभीर हालत में रेफर किया है। मामले की सूचना अस्पताल से कैलारस पुलिस थाना पहुंची है, पुलिस ने मामले पर संज्ञान भी लिया है।