पटना ग्रामीण: पटना सिटी के सुलतानगंज में ट्रक के नीचे सो रहे मजदूर को कुचला, मौत
गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे पटना सिटी के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में ट्रक के नीचे सो रहे एक मजदूर को ट्रक ड्राइवर ने कुचल डाला। हादसे में मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अनिल कुमार उर्फ शेरू के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जानबीन में जुटी है