पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री शीला मंडल ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की
बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने जाम को लेकर लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे मंत्री शीला मंडल ने कहा की बस चालक भी बस को कहीं भी रोक देते हैं और आम लोग भी बस को रोकने के लिए कहीं भी हाथ देकर रोक लेते हैं।ऐसे में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसलिए जिसके जहां स्टॉपेज है लोग वहीं से बस या ऑटो पर चढ़े।