घाटोल: टिंबागामड़ी दावोड पाड़ा में आबादी क्षेत्र में हेडपंप हुआ दुरस्त, 20 मकान के लोगों को मिली राहत
घाटोल उपखण्ड के अंतर्गत बड़लिया ग्राम पंचायत के टिंबागामड़ी के दावोड़ पाड़ा बस्ती मे एक हेडपंप कि चेन 2 माह से टूटी पड़ी हुई थी । ऐसे मे लोग दो माह से जुगाड़ कर जिस जगह चेन टूटी वहा लोहे कि कोस फंसाकर जुगाड़ से जतन कर पानी निकालते थे। शुक्रवार को पब्लिक एप पर खबर के प्रसारण के बाद विभाग और प्रशासन हरकत में आया और रविवार सुबह 11 बजे हेडपंप को दुरस्त किया गया।