भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने प्रेस वार्ता में दस्तावेज़ी और लाइव सबूत पेश करते हुए कहा कि बीएलए/बीएलए-2 के जरिए फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर एक व्यक्ति द्वारा दर्जनों मतदाताओं के नाम कटवाए जा रहे हैं|