मंडला: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में जिले को प्रदेश में 10वीं में चौथा और 12वीं में छठवां स्थान मिला
Mandla, Mandla | Apr 15, 2026 जिले ने 10वीं, 12वीं दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत जगह बनाई है। बुधवार को पांच बजे जिला शिक्षा अधिकारी ने अधिकारिक रूप सेे परिणाम की जानकारी दी। कक्षा 10वीं में 89.85 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में चौथा स्थान तथा कक्षा 12वीं में 89.41 प्रतिशत परिणाम के साथ छठवां स्थान प्राप्त किया गया है।