रेवदर: रेवदर के मंडार नगर पालिका ने दुकानदारों और आमजन को प्लास्टिक त्यागने की अपील करते हुए जूट की थैलियां बांटी
Reodar, Sirohi | Apr 8, 2026 रेवदर के मंडार नगर पालिका द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “Say No to Plastic” अभियान के तहत शहर में जूट की थैलियों का वितरण किया गया। यह पहल अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार के निर्देशानुसार संचालित की गई, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है