घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर अपनी आस्था व्यक्त की
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक गंगा उइके मंगलवार को चोपना क्षेत्र पहुंचीं, जहां बंगाली समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर उन्होंने सहभागिता की। इस दौरान धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर उन्होंने अपनी आस्था व्यक्त की तथा आयोजन से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।