सहारनपुर: कान्हा उपवन गौशाला में गायों को संगीत सुनाया जा रहा, तनाव कम कर दूध उत्पादन बढ़ाने की कोशिश, रिसर्च में 3 प्रतिशत वृद्धि
सहारनपुर नगर निगम की कन्हा उपवन गौशाला में गायों का दूध निकालने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया जा रहा है। यहां गायों को दूध निकालते समय संगीत की मधुर धुनें सुनाई जा रही हैं। दरअसल, गायों का तनाव कम करने और उन्हें शांत रखने के उद्देश्य से गौशाला में म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है। नगर निगम को उम्मीद है कि संगीत से गायों को सुकून मिलेगा।