गरही थाना से महज 200 मीटर दूर करोड़ों की मत्स्य परियोजना पर चोरी के आरोप!
गरही डैम में मत्स्य विभाग की देखरेख में संचालित मत्स्य पालन परियोजना एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि गरही थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित इस परियोजना में मछली चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
फिलहाल लगभग 500 केज में करीब 45 लाख रुपये मूल्य की मछलियों का पालन किया जा रहा है। वहीं जल्द ही 9,000 केज लगाकर लगभग 5 करोड़ रुपये की मत्स्य पालन परियोजना शुरू करने की तैयारी है, जिससे करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
ऐसे में सवाल यह है कि यदि वर्तमान व्यवस्था में ही चोरी के आरोप लग रहे हैं, तो करोड़ों की इस महत्वाकांक्षी योजना की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? मत्स्य संपदा की सुरक्षा और परियोजना की सफलता के लिए प्रभावी निगरानी व ठोस सुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी है।
#GarhiDam #Jamui #FishFarming #MatsyaVibhag #Bihar #Garhi #Employment #JamuiNews #BhaskarNewsJamui
Jamui, Jamui | Jul 23, 2026