खुसरूपुर: डीसीपी संजीव कुमार ने खुसरूपुर के सभी पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
डीसीपी संजीव कुमार व खुसरूपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दर्जनों पुलिस पदाधिकारी के साथ थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया है। भीड़भाड़ वाले रास्ते में लगे फुटपाथी दुकानदारों को हटाने का भी निर्देश दिया है। डीएसपी ने माकिंग कर लोगों को हिदायत दिया है कि किसी भी परिस्थिति में भक्त श्रद्धालुओं को पूजा पंडाल तक आने-जाने में कोई असुविधा नहीं होना चाहिए।