नदबई: लखनपुर पुलिस ने डहरा मोड़ के पास से 201 ग्राम गांजा पकड़ा, तस्कर किया गिरफ्तार
लखनपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 201 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।