टीकमगढ़: नए बस स्टैंड:इंजीनियर दीपक की सख्ती और प्रशासक अंजली शर्मा की चेतावनी का असर, अब पुनः गुणवत्तापूर्ण बन रही सड़क"
नए बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद नगर पालिका इंजीनियर दीपक विश्वकर्मा ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। इसके बाद प्रशासक अंजली शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी थी कि मानकों से समझौता नहीं होगा और जरूरत पड़ने पर पूरी सड़क उखड़वाई जाएगी।सड़क निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गया है और अब गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है।