निलंबन वापसी की मांग पर हेम चन्द्र काण्डपाल का धरना 12वें दिन भी जारी
बाजपुर। बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. बाजपुर के पूर्व प्रभारी सचिव/आंकिक हेम चन्द्र काण्डपाल का निलंबन वापसी की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को बारहवें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान समिति डायरेक्टर राहत अली, राधे सैनी, नजाकत अली तथा पूर्व सभासद बी.डी. मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। समर्थकों ने काण्डपाल के निलंबन पर पुनर्विचार करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।