मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर कोर्ट ने सबूत के अभाव में हत्या के आरोपी जावेद और अरबाज को बरी किया है।
जनपद मुजफ्फरनगर की कोर्ट ने आज शनिवार को हत्या के मामले में फैसला सुनाते हुए सबूत के आधार पर हत्या में आरोपी बनाए गए मां के सगे भांजे जावेद और अरबाज को बरी किया है। वर्ष 2018 में मामा की हत्या में थाना चरखावल पुलिस ने सगे भांजों को ही आरोपी बना कर जेल भेज दिया था। जिसमें आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोनों को सबूत के आधार पर बरी किया।