मुंगावली: मुंगावली में अंबेडकर जयंती पर भव्य चल समारोह निकला, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बहादुरपुर रोड पर धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ भव्य चल समारोह की शुरुआत मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे हुई। सुंदर पालकी में बाबा साहब की तस्वीर सजाकर डीजे की धुन पर श्रद्धालु निकले, जिनका जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।