औरैया: भाई दूज पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सुभाष चौराहे पर लगा जाम, यातायात पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
भाई दूज के पर्व को लेकर बुधवार को शहर के बाजारों और प्रमुख चौराहों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व के चलते खरीदारी और आवागमन बढ़ने से शहर के सुभाष चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुभाष चौराहे पर जाम लगने के कारण चारों ओर से आने वाले वाहनों की रफ्तार