जमुई: जमुई संयुक्त श्रम भवन परिसर में 11 अप्रैल को होगा जॉब कैंप का आयोजन, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Jamui, Jamui | Apr 8, 2026 युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय द्वारा 11 अप्रैल को जमुई संयुक्त श्रम भवन सोनपे में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैंप सुबह 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी सीधे भाग लेकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।