➡️ शासकीय महाविद्यालय सारनी में #सेवा_संकल्प_अभियान एवं हिंदी भाषा पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
समाज सेवा, जनकल्याण और नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक विशेष कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांध्यवेला में शाम 7 बजे विधिवत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीपों की रोशनी से महाविद्यालय परिसर जगमगा उठा और उपस्थित प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
शाम 7 बजे आयोजित इस दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से दीप जलाए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जलता हुआ दीपक हमें अंधकार को दूर कर समाज में सेवा, सहयोग और सद्भावना का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है। सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य युवाओं को समाज के प्रति संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ बनाना है।
➡️ विद्यार्थियों ने लिया सेवा का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्र व समाज हित में निरंतर योगदान देने, जरूरतमंदों की सहायता करने और पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ हरीश लोखंडे ने पुष्प की अभिलाषा पाठ का वाचन किया एवं श्रीमती गंगा चौरे द्वारा गीत गाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल व्यक्तिगत विकास नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ना भी है। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के माध्यम से युवाओं में निस्वार्थ सेवा, कर्तव्यबोध और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ किया जा रहा है।
इस गरिमामय सांध्यकालीन कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण श्री उमेश सालवंशी, श्री तपेश साहू, डॉ गोलमन आहके, श्रीमती अनीता नागले, श्रीमती अर्चना महाले, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्रीमती दीपिका सोनी, श्रीमती संगीता उघड़े, श्रीमती ज्योति भावरासे, श्रीमती निकिता सोनी, श्रीमती रीना उईके, सुश्री प्रियंका दवंडे, श्री दिनकर लिखितकर, श्री अनुज हलदार, श्री मोहन पवार, श्री अनिल तुमडाम गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
9 views | Betul, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026