नैनीताल: पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में बुजुर्ग ने बूथ का पता न चल पाने पर डीएम से की शिकायत
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में एक बुजुर्ग ने बूथ का पता नहीं चल पाने पर डीएम वंदना सिंह से शिकायत कर दी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति की ओर से मतदान किया गया। बता दें बृहस्पतिवार को करीब एक बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति यहां मतदान के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें बूथ का पता नहीं चला।