नैनीताल: मल्लीताल में सुरक्षा की दृष्टि से 120 से अधिक पुलिस बल तैनात, SDM कर रहीं लगातार बूथों का निरीक्षण
चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसको लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड में है।नैनीताल के CO प्रमोद शाह ने बताया नैनीताल शहर को 2 जोन में बांटा गया है।शहर में 10 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं जहां पर पुलिस की कड़ी निगरानी हैं।इसके अलावा सामान्य मतदान केंद्रों मे एक SI,दो कांस्टेबल,एक होमगार्ड समेत चुनाव आयोग के नियमानुसार पुलिस बल एक प्लाटून PAC भी तैनात है।