ग्यारसपुर: पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में मिली मासूम बेटी, परिवार में लौटी मुस्कान
ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत हैदरगढ़ पुलिस ने 9 वर्षीय गुमशुदा बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल तलाश कर मंगलवार दोपहर 12 बजे परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर गांव, नदी, कुओं और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया। लगातार खोजबीन के दौरान बालिका पड़ोसी के घर के बाहर बने बाथरूम में सुरक्षित ।