गाजीपुर के संगिनी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। स्वाट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने लूटी गई 5 सोने की चेन, दो पिस्टल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल चारपहिया वाहन बरामद किया है। दोनों घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#Ghazipur #BreakingNews #PoliceEncounter #SanginiJewellers #UPPolice