कुरई: सिवनी में 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण संपन्न, कलेक्टर ने किया वालंटियर्स का सम्मान
Kurai, Seoni | Jul 9, 2026 सिवनी के पीजी कॉलेज में आयोजित 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वालंटियर्स प्रशिक्षण सत्र का समापन कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की उपस्थिति में हुआ। गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वालंटियर्स को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।