सकलडीहा: धानापुर में भाकपा (माले) लिबरेशन का क्षेत्रीय कार्यालय किया गया उद्घाटित
भाकपा (माले) लिबरेशन का क्षेत्रीय कार्यालय शनिवार को इंडियन ओवरसीज बैंक के पास उद्घाटित हुआ। कार्यकर्ताओं ने “लाल सलाम” के नारे लगाकर संघर्ष का संकल्प लिया। वक्ताओं ने संगठन मजबूती, जनसमस्याओं को उठाने व भूमाफियाओं के खिलाफ लड़ाई की बात कही। कार्यालय खुलने से लोगों की समस्याएं सुनने में सुविधा रहेगी।