कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में चालाक तेंदुए ने उड़ने वाली गिलहरी का किया शिकार, वीडियो वायरल
Kurai, Seoni | May 16, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा बफर में पर्यटकों को रोमांचक नजारा देखने मिला। शनिवार को बताया गया कि एक चालक और तेंदुये ने उड़ने वाली गिलहरी का शिकार कर लिया। और तेंदुआ अपना शिकार मुंह में दबाए नजर आया। इस दृश्य को देख कर पर्यटक रोमांचित हो उठे। कैमरे में कैद होने के बाद घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।