चुरचु: चरही रोड टेम्पो हादसे के घायलों से मिले विक्की कुमार धान, पीड़ित परिवारों की मदद की अपील की
चरही रोड पर हुए टेम्पो हादसे में घायल वेटरों का हाल जानने के लिए समाजसेवी एवं युवा नेता विक्की कुमार धान मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज के सक्षम लोगों से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।