बवानी खेड़ा: गांव प्रेमनगर में तीन दिवसीय पंचायती हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन
जिला के गांव प्रेमनगर में युवा विकास मंडल के तत्वावधान एवं ग्राम शिक्षा समिति प्रेमनगर के सहयोग से आयोजित हुई 26वीं पंचायती हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में उमरा की टीम ने कंवाली की टीम को 3-1 से हराकर प्रथम विजेता रही। कंवाली की हॉकी टीम द्वितीय तथा बापोडा की टीम तृतीय स्थान पर रही।