रायसेन: नहर से वंचित दीवानगंज के किसानों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लगाई गुहार
Raisen, Raisen | Apr 4, 2026 दीवानगंज क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई समस्या को लेकर भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि हलाली परियोजना की नहर दीवानगंज के नाम से संचालित होने के बावजूद स्थानीय किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। देहरी, गिदगड़ और बरजोरपुर जैसे गांव अब भी सिंचाई सुविधा से वंचित हैं, जिससे खेती प्रभावित हो रही है।