मुंगावली: सेहराई पुलिस ने चंढीगढ़ चक्क में कच्ची शराब बेचने पर 30 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
चंढीगढ़ चक्क में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 30 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है,सेहराई पुलिस को शुक्रवार को शाम लगभग 6:30 बजे बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चंढीगढ़ चक्क में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से चंढीगढ़ चक्क निवासी सुखदीप उर्फ निक्का उम्र 30 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया|