सिंगरौली: विन्ध्यनगर थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, तहसीलदार व थाना प्रभारी रहे मौजूद
थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी द्वारा थाना परिसर में तहसीलदार सिंगरौली अभिषेक यादव की उपस्थिति में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की शान्ति समिति की बैठक ली गई।बैठक में उपस्थित लोगों को तहसीलदार एवं थाना प्रभारी द्वारा आगामी त्यौहारों रमजान, होलिका दहन व होली को शान्तिपूर्ण सौहार्द पूर्वक मनाने एवं शासन के आदेशों पालन करने की अपील की गई।