प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ कृषि मंडी में किसानों ने हंगामा किया, मुख्य गेट पर ताला लगाया, अव्यवस्थाओं पर जताया गुस्सा
जिले की कृषि उपज मंडी में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। किसानों ने मंडी अधिकारी उज्ज्वल जैन को ज्ञापन सौंपकर मंडी परिसर में व्याप्त व