रामनगर में सुबह पुराने स्टेट बैंक के पास आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट, एक पक्ष के व्यक्ति की हालत गंभीर
Sadar, Varanasi | Oct 26, 2024 रामनगर में सुबह पुराने स्टेट बैंक के पास आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था जिसमें से एक पक्ष के लालू केसरी उम्र 36 वर्ष की तबीयत थाने में ही खराब हो गई जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा लाल बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति खराब है।