वाराणसी सर्किट हाउस में जिला योजना समिति की बैठक का सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया बहिष्कार
Sadar, Varanasi | Oct 26, 2024 वाराणसी सर्किट हाउस में जिला योजना समिति की बैठक का सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने बहिष्कार कर दिया। चंदौली के सपा सांसद ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रोटोकॉल के हिसाब से आमंत्रण नहीं दिया। ऐसे में उन्होंने पत्र के माध्यम से शिकायत करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया और वापस चले गए।