वाराणसी में थाने में लेट गईं पूर्व ब्लॉक प्रमुख, हुआ हंगामा
Sadar, Varanasi | Oct 26, 2024 वाराणसी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुसुम चंद्रा सिंह ने थाने में जमकर हंगामा किया। बेटे के साथ गेट पर लेट गईं। पुलिसवालों को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। आरोप लगाया कि गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के पति और भाजपा नेता पंकज सिंह ने उनके बेटे और स्टाफ को पीटा।