प्रयागराज के होटल में मिली वाराणसी के वकील की लाश
Sadar, Varanasi | Oct 26, 2024 प्रयागराज में वाराणसी के वकील विजय कुमार मिश्रा (40) का शव होटल के कमरे में मिला। वकील विजय कुमार मिश्रा का शव शुक्रवार रात सिविल लाइंस स्थित एक होटल के कमरे में से बरामद हुआ। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पोस्टमॉर्टम में हार्ट फेलियर से मौत होने की पुष्टि हुई है।