महोबा: जिला प्रभारी और श्रम मंत्री मन्नू कोरी का फोन हुआ हैक, विधायक समेत करीबियों से मांगे गए पैसे
Mahoba, Mahoba | Jun 14, 2026 यूपी के श्रम एवं प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी का मोबाइल और व्हाट्सएप हैक होने से हड़कंप मच गया। साइबर ठगों ने उनके नाम से करीबियों को संदेश भेजकर पैसों की मांग की। चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत से भी 45 हजार रुपये मांगे गए। मंत्री ने महोबा और ललितपुर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर टीम मामले की जांच में जुटी हैं।