शिवपुरी नगर: देहात थाना क्षेत्र: मायके की ज़मीन पर नज़र रखने वाले दामाद ने ससुराल में साथियों संग बरसाईं लाठियां
शिवपुरी के गड्डा मोहल्ला में मायके में रह रही एक नवविवाहिता और उसके परिजनों पर हमला हुआ है। आरोप है कि नवविवाहिता के पति और उसके साथियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी लाठियां लेकर गली में पहुंचते दिख रहे हैं। घायल पक्ष की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।