हनुमानगढ़: जंक्शन के वार्ड 59 मतदान केंद्र पर युवक पर ईंट से हमला, निर्दलीय प्रत्याशी सहित 4 जनों पर मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ में नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड 59 स्थित मतदान केंद्र के पास विवाद में मारपीट करने के मामले में जंक्शन थाना में वार्ड 59 के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन नायक सहित चार जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि विवाद के दौरान सिर पर ईंट से हमला किया गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।