गिरिडीह: भंडारीडीह रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का विरोध प्रदर्शन
भंडारीडीह रोड स्थित एल आई सी कार्यालय के सामने बुधवार को 2 बजे अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ सहित कई श्रमिक संगठनों के द्वारा श्रम संहिता लागू होने के विरोध में द्वार प्रदर्शन किया गया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा 21 नवंबर 2025 को लेबर कोड्स को अधिसूचित कर दिया l