बिलासपुर: मोपका में घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला, लूट की आशंका, घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया, वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, मोपका में घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला लूट की आशंका, घायल सिम्स में भर्ती, बिलासपुर मोपका के बंजारीपारा में तीन नकाबपोश बदमाशों ने युवक विनय साहू पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने लूटपाट के इरादे से हमले की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।