टिमरनी: टिमरनी सहित जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, जलाराम किराना से सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया
Timarni, Harda | Sep 30, 2026 जिले में मिलावटी और अवमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने हरदा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जलाराम किराना ऑयल रीपैकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया।