अशोक नगर: सहोदरी गांव में 35 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के सहोदरी गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार सहोदरी निवासी नारायणी पति नवल बंजारा ने गुरुवार की रात 10 बजे अपने घर पर रखी कीटनाशक दवा पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।