मिर्ज़ापुर: पक्की सराय स्थित इंदिरा गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती
पक्की सराय स्थित इंदिरा गांधी पार्क में मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस से कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस मौके पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौब समेत तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।