लखीसराय: दुर्गा पूजा को लेकर नया बाजार जमुई मोड़ पर बैरिकेडिंग, वाहनों के प्रवेश पर रोक
लखीसराय। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के नया बाजार स्थित जमुई मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। रविवार दोपहर 12:45 बजे पुलिसकर्मियों की तैनाती देखी गई । शहर के मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई।