कोटकासिम: कोटकासिम पुलिस ने कुख्यात अपराधी गोविंद उर्फ़ झम्मन को पकड़ा, 734 ग्राम गांजा और कार की बरामदगी
कोटकासिम थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने सोमवार शाम 6:00 बजे बताया कि पुलिस ने एंटी वेनम अभियान के तहत कुख्यात बदमाश गोविंद उर्फ़ झम्मन को 734 ग्राम अवैध गांजा और एक टाटा पंच कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या लूट डकैती और अवैध हथियार रखने सहित डेढ़ दर्जन गंभीर मामले दर्ज है। आरोपी को उजौली जंगल के कच्चे रास्ते पर बलदेव दास मंदिर के पास से दबोचा है।