चास: यदुवंश नगर में IRB जवान अजय यादव की हत्या से दुखी परिवार से मिले सांसद ढुलू महतो
Chas, Bokaro | Oct 29, 2025 चास में छठ के दिन आईआरबी के जवान अजय यादव की गोली मारकर हत्या से दुखित परिवार से मिलने के लिए धनबाद के सांसद ढुलू महतो चास पहुंचे। मृतक के पिता लक्ष्मी नारायण यादव से हत्या के संबंध में पूरी जानकारी हासिल किया । इसके बाद सांसद ने कॉल करके बोकारो के उपायुक्त से पूछा कि हमने कल ही, मंगलवार को आपको इस हत्या पर समुचित करवाई के लिए कहा था।